17 May 2023 Current Affairs

Daily Current Affairs

CURRENT AFFAIRS

5/17/20231 min read

1. पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने ‘Meri LiFE’ ऐप लॉन्च की।

2. शिपिंग मंत्रालय को 2023 डेटा गवर्नेंस क्वालिटी इंडेक्स में दूसरा स्थान मिला।

3. मनसुख मंडाविया ने जापान में स्वास्थ्य नवाचार पर जी7 स्वास्थ्य मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित किया।

4. अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात के बाद नीदरलैंड वित्त वर्ष 2023 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बना।

5. बार्सिलोना ने 2022/23 का 'ला लीगा' खिताब जीता।

6. ओडिशा के पैरा शटलर प्रमोद भगत ने थाईलैंड पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 2 स्वर्ण पदक जीते।

7. विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में निशांत देव ने 71 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।

8. कोलकाता के सुमित मुखर्जी ने लाहौर में BFAME चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

9. हॉकी हरियाणा ने सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 जीती।

10. भारत निर्मित मिसाइल विध्वंसक मोरमुगाओ ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण।

11. एयर मार्शल दीक्षित ने वायु सेना के उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला।

12. वेदांता ने सोनल श्रीवास्तव को 1 जून से मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया।

13. वी प्रणीत भारत के 82वें ग्रैंडमास्टर बने।

14. नेपाली शेरपा पसांग दावा 26 बार एवरेस्ट फतह करने वाले दुनिया के दूसरे व्यक्ति बने।

15. रस्किन बॉन्ड ने "द गोल्डन इयर्स" नामक एक नई पुस्तक लिखी।

16. सिक्किम ने 16 मई को 48वां राज्य दिवस मनाया।