20 May 2023 Current Affairs
Daily Current Affairs
CURRENT AFFAIRS
5/20/20231 min read
1. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने करंजा, रायगढ़, महाराष्ट्र में सागर परिक्रमा यात्रा चरण-V का शुभारंभ किया।
2. G7 शिखर सम्मेलन आधिकारिक तौर पर 19 मई 2023 को हिरोशिमा, जापान में शुरू हुआ।
3. नेपाली पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने बनाया रिकॉर्ड, 27वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की।
4. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 26 नवंबर को विश्व सतत परिवहन दिवस के रूप में घोषित किया।
5. अमेरिकी अदालत ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।
6. विश्व बैंक ने भारत में जूनोटिक, स्थानिक रोगों की रोकथाम के लिए $82 मिलियन को मंजूरी दी।
7. एथलीट ज्योति याराजी ने फेडरेशन कप 2023 एथलेटिक्स में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
8. भारतीय मूल की पुलिस अधिकारी प्रतिमा भुल्लर माल्डोनाडो न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में सर्वोच्च रैंकिंग वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला अधिकारी बनीं।
9. आईसीआरआईईआर के अध्यक्ष प्रमोद भसीन को भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
10. टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवेलियर डे ला लीजन डी ऑनर' से सम्मानित किया गया।
11. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने ‘वाईएसआर मत्स्यकार भरोसा’ योजना के तहत 1,23,519 मछुआरों के परिवारों के लिए 123.52 करोड़ रुपये जारी किए।
12. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए 'मुख्यमंत्री सिखो कमाओ योजना' का शुभारंभ किया।
13. पीएम मोदी ने पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, ओडिशा में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
14. असम सरकार ने ब्रह्मपुत्र पर सात धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए 'नदी आधारित धार्मिक पर्यटन सर्किट' के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
Address :- Gumla, Jharkhand
Email :- problemssloved2020@gmail.com