27 May 2023 Current Affairs
Daily Current Affairs
CURRENT AFFAIRS
5/27/20231 min read
Q.1 ऑस्ट्रेलिया के किस उपनगर का नाम बदलकर ‘लिटिल इंडिया’ रखा गया है?
Ans. हैरिस पार्क
Explanation:
• भारत और ऑस्ट्रेलिया के बेहतर संबंध के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज के द्वारा सिडनी राज्य के हैरिस पार्क में भारतीय लोगों की जनसंख्या अधिक होने के कारण हैरिस पार्क का नाम बदलकर लिटिल इंडिया करने की घोषणा किया गया। यहां पर भारतीयों के द्वारा दीपावली उत्सव भी मनाया जाता है।
Q.2 हाल ही में जारी हैंके के वार्षिक अनहैप्पी सूचकांक में कौन सा देश सबसे ऊपर है?
Ans. जिंबाब्वे
Explanation:
• Hanke के द्वारा सबसे गरीब एवं दुखी 157 देशों का सूचकांक जारी किया गया जिसमें जिंबाब्वे पहले स्थान पर एवं वेनेजुएला दूसरे स्थान पर हैं एवं इस सूचकांक में तीसरे, चौथे एवं पांचवें स्थान पर क्रमशः सीरिया, लेबनान एवं सूडान हैं। इस सूचकांक में भारत 103वें स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 35वें स्थान पर है। इस सूचकांक में सबसे अंतिम स्थान स्विट्जरलैंड का है।
Q.3 ‘ग्लोबल सुपरकंप्यूटिंग सूची’ में भारत का AI सुपर कंप्यूटर ‘AIRAWAT (ऐरावत)’ को कौन सा स्थान मिला?
Ans. 75 वां
Explanation:
• ‘इंटरनेशनल सुपरकंप्यूटिंग लीग‘ के द्वारा जारी ग्लोबल सुपरकंप्यूटिंग सूची में विश्व के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने वाले कंप्यूट की सूची जारी किया जाता है जिसमें भारत का ऐरावत (Airawat) कुल 500 सुपर कंप्यूटर के सूची में 75 वें स्थान पर रहा।
Q.4 हाल ही में ‘अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2023’ से किसे सम्मानित किया गया?
Ans. जॉर्जी गोस्पोडिनोव
Explanation:
• बुल्गारिया के जॉर्जी गोस्पोडिनोव द्वारा लिखित टाइम शेल्टर को अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया इस किताब को एंजेला रोडेल द्वारा अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है।
• पहला अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार इस्माइल कादरे को दिया गया था।
Q.5 मुंबई एवं नवी मुंबई की यात्रा 20 मिनट में तय कम करने के लिए किस प्रोजेक्ट को चलाया गया?
Ans. ट्रांस हार्बर लिंक प्रोजेक्ट
Explanation
• महाराष्ट्र में प्रोजेक्ट ट्रांस हार्बर लिंक के द्वारा मुंबई से नवी मुंबई तक भारत का सबसे लंबा समुंद्री ब्रिज बनाया गया जिससे मुंबई से नवी मुंबई तक की यात्रा मात्र 20 मिनट में पूरा कर सकते हैं। मुंबई से पुणे तक 90 मिनट में यात्रा पूरा करने के लिए ट्रांस हार्बर लिंक प्रोजेक्ट 26 मई 2023 को लॉन्च किया जाएगा एवं दिसंबर 2023 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर दिया जाएगा।
Q.6 किस योजना में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने 307 करोड़ रुपए दिए?
Ans. जगन्ना विद्या दीवेना
Explanation:
• गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा मुहैया कराने के लिए आंध्र प्रदेश में 24 फरवरी 2020 को जगन्ना विद्या दीवेना योजना को लॉन्च किया गया था अभी हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगमोहन रेड्डी जी के द्वारा इस योजना में 307 करोड रुपए दिए गए।
Q.7 किस संगठन के द्वारा ‘सारथी‘ नामक कार्यक्रम को शुरू किया गया?
Ans. UGC (University Grants Commission)
Explanation:
• नए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों का महाविद्यालयों में 100% दाखिले के लिए UGC ने नीति आयोग के साथ मिलकर सारथी नामक कार्यक्रम को लॉन्च किया है।
• सर्व प्रथम वर्ष 1968 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लाया गया था पहली बार इसमें 1986 में बदलाव किया गया एवं अंतिम बार कस्तूरीरंगन समिति के सिफारिश पर वर्ष 2020 में इस नियमावली में बदलाव किया गया।
Q.8 IPL के एक सीजन में 700 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी कौन बने?
Ans. शुभमन गिल
Explanation:
• हाल ही में IPL के इस सीजन में 700 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी है शुभमन गिल बने।
• IPL के 2016 में 900 से अधिक रन बनाने वाले विराट कोहली थे जो अभी तक सर्वाधिक है।
Q.9 भारत का कौन सा राज्य पूर्ण रूप से ई-गवर्नेंस प्राप्त करने वाला एवं पूरी तरह से ई-शासित राज्य बन गया है?
Ans. केरल
Explanation:
• भारत के केरल राज्य को पूर्ण रूप से डिजिटल होने का गौरव प्राप्त हुआ है एवं यहां अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन मौजूद हैं इस कारण केरल भारत का पहला ई गवर्नेंस राज्य बना।
Address :- Gumla, Jharkhand
Email :- problemssloved2020@gmail.com