29 May 2023 Current Affairs
Daily Current Affairs
CURRENT AFFAIRS
5/29/20231 min read
Q.1 उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन किन दो शहरों के बीच चलाई जाएगी?
Ans. देहरादून और दिल्ली
Explanation:
• उत्तराखंड की पहली एवं भारत की 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 100 करोड़ की लागत से मेक इन इंडिया योजना के अंतर्गत आनंद विहार (दिल्ली) एवं देहरादून (देवभूमि) के बीच चलाई जाएगी।
• वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेमी हाई स्पीड से चलने वाले ट्रेन है जिसकी कोचों को चेन्नई में बनाया जाता है एवं इस ट्रेन की शुरुआत 2019 से किया गया।
• पहली और दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन क्रमशः दिल्ली से वाराणसी एवं दिल्ली से कटरा के बीच चलाई गई।
Q.2 झारखंड में देश का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
Ans. भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा
Explanation:
• झारखंड राज्य में क्षेत्रफल की दृष्टि से देश के सबसे बड़े उच्च न्यायालय का उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ जी के उपस्थिति में भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी के द्वारा किया गया।
• बेंच की दृष्टि से इलाहाबाद उच्च न्यायालय भारत का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है।
• सिक्किम में देश का सबसे छोटा उच्च न्यायालय है।
• भारत में कुल 25 उच्च न्यायालय है जिसमें कोलकाता उच्च न्यायालय सबसे पुराना है।
• भारतीय संविधान का अनुच्छेद 214 उच्च न्यायालय की व्याख्या करता है।
Q.3 ‘हमार सुघ्घर लाइका अभियान’ किस राज्य में शुरू किया गया?
Ans. छत्तीसगढ़
Explanation:
• छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ‘भरोसे का सम्मेलन’ एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था इसी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा ‘हमार सुघघर लाइका’ अभियान को शुरू किया गया।
Q.4 किस राज्य के सरकार द्वारा ‘शासन अपल्या दरी पहल’ को शुरू किया गया?
Ans. महाराष्ट्र सरकार द्वारा
Explanation:
• सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपल्या दरी पहल को महाराष्ट्र के सतारा जिले से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा शुरू किया गया जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम 75,000 लोगों को शामिल किया जाएगा और उन्हें सरकार के योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।
Address :- Gumla, Jharkhand
Email :- problemssloved2020@gmail.com